Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2026

दिल तो हर रोज कहता है कि...

सुविचार...✍️ दिल तो हर रोज कहता है कि मुझे किसी का सहारा चाहिए, फिर दिमाग टोक देता है कि क्या वही धोखा दोबारा चाहिए।

अगर नए रिश्ते न बने तो मलाल मत...

सुविचार...✍️ अगर नए रिश्ते न बने तो मलाल मत करना, पर पुराने टूट न जाए, बस इतना ख्याल रखना। अपनों पर वैसे ही विश्वास रखें जैसे दवाई पर, दोनों ही कड़वे होने पर भी फायदे के लिए होते हैं।

जो लोग सीधे, सच्चे और अच्छे स्वभाव...

सुविचार...✍️ जो लोग सीधे, सच्चे और अच्छे स्वभाव वाले होते हैं, अक्सर दुनिया उनका ही सबसे ज्यादा फायदा उठाती है। क्योंकि अक्सर तोड़े भी वही जाते हैं जो अच्छे होते हैं, जैसे सबसे सुंदर फूल को ही लोग तोड़ना पसंद करते हैं।

आज कल लोग आपको नहीं आपसे...

सुविचार...✍️ एक बात हमेशा याद रखना... आज कल लोग आपको नहीं, आपसे मिलने वाले फायदे के लिए आपको 'पसंद' करते हैं।

जो व्यक्ति खुद को पढ़ लेता है...

सुविचार...✍️ जो व्यक्ति खुद को पढ़ लेता है, वह दुनिया को भी समझ लेता है। क्योंकि नींद तो रोज ही खुलती है, पर आंखें कभी-कभी ही खुलती हैं।

जो व्यक्ति मुश्किल समय में साथ देना...

सुविचार...✍️ जो व्यक्ति मुश्किल समय में साथ देना चाहता है, तो वह कोई न कोई रास्ता निकाल ही लेता है। और जो व्यक्ति आपसे दूर जाना चाहता है, तो छोटी सी बात भी एक बड़ी वजह बन जाती है।

काटेंगे तो सिर्फ़ वक्त कटेगा...

सुविचार...✍️ काटेंगे तो सिर्फ़ वक्त कटेगा, जिएंगे तो ज़िंदगी खिल उठेगी। फ़ैसला आपके अपने हाथ में है, वक्त काटना है या ज़िंदगी जीनी है।

आज के जमाने में जब कोई परेशानी...

सुविचार...✍️ आज के जमाने में जब कोई परेशानी में होता है, तो लोग उसे उसके पुराने कर्मों की सजा मानते हैं। और जब खुद पर कोई मुसीबत आती है, तो उसे ईश्वर द्वारा ली गई परीक्षा मानते हैं।

रिश्ते की मजबूती के लिए 'अपनों' के साथ...

सुविचार...✍ रिश्ते की मजबूती के लिए 'अपनों' के साथ-साथ, 'अपनापन' का अहसास होना भी बहुत जरूरी है। अगर एहसास हो तो अजनबी भी अपने होते हैं, और अगर एहसास न हो तो अपने भी अजनबी।

जिंदगी का सबसे बड़ा सबक यह है कि...

सुविचार...✍️ जिंदगी का सबसे बड़ा सबक यह है कि... अगर आप फिक्र में रहोगे तो खुद जलोगे, और अगर बेफिक्र रहोगे तो दुनिया जलेगी। इसलिए अपनी शांति की चाबी कभी भी, किसी और के हाथ में नहीं देना चाहिए।

कोयला गर्म हो तो हाथ को जला देता...

सुविचार...✍️ कोयला गर्म हो तो हाथ को जला देता है, और ठंडा हो तो काले दाग लगा देता है। उसी तरह बुरी संगत में रहने वाले लोग, हर हाल में हमें नुकसान ही पहुंचाते हैं।

परिवार में छोटी-छोटी बातों को हमें...

सुविचार...✍ परिवार में छोटी-छोटी बातों को हमें नजरअंदाज करना चाहिए, क्योंकि अगर छोटी-छोटी बातों को हम बड़ा बनाएंगे,  तो हमारा बड़ा परिवार छोटा होता जाएगा।

ग्रहण तभी आता है जब दो लोगों के बीच...

सुविचार...✍ ग्रहण तभी आता है जब दो लोगों के बीच कोई तीसरा आता है, चाहे वह सूर्य-चंद्र के बीच पृथ्वी हो या रिश्तों के बीच कोई तीसरा व्यक्ति। रिश्ते विश्वास की नींव पर टिके होते हैं, शक की गुंजाइश आते ही ग्रहण लग जाता है।

पेड़ से पत्ते हवा से टूटते हैं...

सुविचार...✍️ पेड़ से पत्ते हवा से टूटते हैं, और इंसान अपनों के व्यवहार से। वक्त और अपने दोनों ही इंसान को, उठा भी सकते हैं और गिरा भी सकते हैं।