Skip to main content

Posts

Showing posts from January, 2025

जिंदगी की हक़ीक़त को बस...

सुविचार…✍ जिंदगी की हक़ीक़त को बस हमने इतना ही जाना है दर्द में हम अकेले होते हैं और खुशियों मे सारा ज़माना होता है।

ज़िंदगी में कभी भी ये सोचने मत बैठो...

सुविचार…✍ ज़िंदगी में कभी भी ये सोचने मत बैठो कि कौन, कब, कैसे और कहाँ बदल गया सिर्फ़ इतना देखो कि वह आपको क्या सिखाकर गया।

अगर कोई व्यक्ति आपसे जलता है...

सुविचार…✍ अगर कोई व्यक्ति आपसे जलता है तो उसको जलने दीजिए क्योंकि... वह आपके जैसा बनना चाहता है लेकिन बन नहीं पा रहा है।

घर की सीढ़ियां तो उतरकर दुबारा चढ़ी...

सुविचार…✍ घर की सीढ़ियां तो उतरकर दुबारा चढ़ी जा सकती हैं, लेकिन दिल से जो एक बार उतर गया, सो उतर गया।

दुश्मन हमेशा अपनों में ही पैदा...

सुविचार…✍ दुश्मन हमेशा अपनों में ही पैदा होते हैं। क्योंकि... अपनों को ही अपनों की खुशी और कामयाबी बर्दाश्त नहीं होती।

खूबी और खामी दोनों ही होती हैं हर...

सुविचार…✍ खूबी और खामी... दोनों ही होती हैं हर इंसान में, बस फर्क इतना सा है कि जो तराशता है उसे ख़ूबी नजर आती है और जो तलाशता है उसे खामी नजर आती है।

हर बात दिल से लगाओगे तो रोते...

सुविचार…✍ हर बात दिल से लगाओगे तो रोते रह जाओगे, इसलिए जो जैसा है उसके साथ वैसे ही रहना सीखो।

वक्त बर्बाद ना करें दिखावे में...

सुविचार…✍ वक्त बर्बाद ना करें दिखावे में वरना... जिंदगी गुजर जाएगी पछतावे में।

ना सुख़ खरीद पाता हूँ और ना दुःख...

सुविचार…✍ ना सुख़ खरीद पाता हूँ और ना दुःख बेच पाता हूँ फ़िर भी ना जाने क्यों... हर रोज कमाने निकल जाता हूँ।

प्रकृति का काम तो सिर्फ़ लोगों को...

सुविचार…✍ प्रकृति का काम तो सिर्फ़ लोगों को मिलाना है, रिश्तों की उम्र क्या होगी, ये तो आपके व्यवहार पर निर्भर करता है।

जब काम पड़ेगा तो फिर याद आ जाएंगे...

सुविचार…✍ जब काम पड़ेगा तो फिर याद आ जाएंगे हम, उन लोगों को जो हमें भुलाये बैठे हैं आने दो ज़रूरत कोई फिर सगे बन जाएंगे हम, उन लोगों के जो हमसे दूरी बनाए बैठे हैं।

पैसे का घमंड सिर्फ दो तरह के लोग...

सुविचार…✍ पैसे का घमंड सिर्फ दो तरह के लोग करते हैं, पहले वो जिनको खानदानी जायदाद मिली हो और दूसरे वो जिन्होंने धोखे और बेईमानी से पैसे कमाये हो! क्योंकि ईमानदारी के साथ सफल होने वाला व्यक्ति कभी भी पैसे का घमंड नहीं करता है।                      🐚☀🐚              🐾शुभ प्रभात🐾

दुःख तब होता है जब हमारी नीयत...

सुविचार…✍ दुःख तब होता है जब हमारी नीयत साफ़ हो और अगला हमको गलत समझे...।                    🐚☀🐚              🐾शुभ प्रभात🐾

पिता की मेहनत और घर की मुसीबत...

सुविचार…✍ पिता की मेहनत और घर की मुसीबत... जिसको याद रहती हैं वो कभी गलत रास्ते पे नहीं जाता है।                    🐚☀🐚              🐾शुभ प्रभात🐾

जिसको घमंड की हवा लग...

सुविचार…✍ जिसको घमंड की हवा लग जाती है उसे ना दवा लगती है और ना दुआ लगती है।

योग्यताएं कर्म से पैदा होती है...

सुविचार…✍ योग्यताएं कर्म से पैदा होती है जन्म से हर व्यक्ति शून्य होता है याद रखना, विरासत से गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं।

कुछ रिश्ते किराए के मकान जैसे...

सुविचार…✍ कुछ रिश्ते किराए के मकान जैसे होते हैं, उन्हें कितना भी सजा लो वह कभी अपने नहीं होते हैं।

वक़्त बता सकता है कि आपके पास...

सुविचार…✍ वक़्त बता सकता है कि आपके पास कितनी दौलत है लेकिन दौलत नहीं बता सकती है कि आपके पास कितना वक्त है, इसलिए मन से अमीर रहिए, धन का क्या है, आता जाता रहता है।

इस दुनिया में सबसे वजनदार...

सुविचार…✍ इस दुनिया में सबसे वजनदार चीज है..."मतलब" ये निकलते ही बड़े से बड़ा रिश्ता भी हल्का पड़ जाता है।                    🐚☀🐚              🐾शुभ प्रभात🐾

दूसरों के रिश्तों में दरार डालकर...

सुविचार…✍ दूसरों के रिश्तों में दरार डालकर... खुद भला बनने वाला इंसान एक दिन अकेला रह जाता है।                    🐚☀🐚              🐾शुभ प्रभात🐾

अगर अच्छे कर्म करते हुए भी लोग...

सुविचार…✍ अगर अच्छे कर्म करते हुए भी लोग आप पर शक करे, तो करने दो क्योंकि... शक हमेशा सोने की शुद्धता पर होता है, कोयले की कालिख पर नहीं।

जिंदगी का आनंद हमेशा अपने...

सुविचार…✍ जिंदगी का आनंद हमेशा अपने तरीके से ही लेना चाहिए क्योंकि लोगों की खुशी के चक्कर में तो शेर को भी सर्कस में नाचना पड़ता है।

जेब भरी हो तो दुश्मन भी...

सुविचार…✍ जेब भरी हो तो दुश्मन भी खताएं माफ कर देते हैं और... खाली हो तो सगे भाई बहन भी सही से बात नहीं करते।

दर्द तो सभी की जिंदगी में होते हैं...

सुविचार…✍ दर्द तो सभी की जिंदगी में होते हैं, फर्क बस इतना सा होता है कि कोई रो कर अपना दर्द बता देता है और कोई हंस कर दर्द छुपा लेता है।

गन्ने में जहाँ गाँठ होती है...

सुविचार…✍ गन्ने में जहाँ गाँठ होती है वहाँ रस नहीं होता और जहाँ रस होता है वहाँ गाँठ नहीं होती बस जीवन भी कुछ ऐसा ही है।