Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

भीड़ में तो हर कोई साथ चलता है...

सुविचार...✍ भीड़ में तो हर कोई साथ चलता है, लेकिन जो अकेलेपन में साथ देता है, वही व्यक्ति जीवन का सच्चा साथी, और जीवन की सबसे बड़ी पूँजी होता है।

नदी के किनारे खड़े होकर पानी देखने से...

सुविचार...✍ नदी के किनारे खड़े होकर पानी देखने से, आप नदी को पार नहीं कर सकते हैं। इसलिए नदी को पार करने के लिए, आपको नदी में उतरना ही होता है। ठीक वैसे ही बेहतर दिनों के लिए, हमें बुरे दिनों से लड़ना ही पड़ता है।

कोई कहता है कि दुनिया प्यार से चलती...

सुविचार...✍️ कोई कहता है कि दुनिया प्यार से चलती है, कोई कहता है कि दुनिया दोस्ती से चलती है। लेकिन जब मैंने आजमाया तो पता चला कि, दुनिया तो सिर्फ मतलब से  ही  चलती है।

अपनी परिस्थितियों को बदलने की...

सुविचार...✍ अपनी परिस्थितियों को बदलने की जिम्मेदारी हमारे अपने हाथों में होती है। कोई  दूसरा व्यक्ति आपके दुखों या संघर्षों को दूर करने नहीं आएगा।

रिश्तों की असली बुनियाद विश्वास ही है...

सुविचार...✍ रिश्तों की असली बुनियाद विश्वास ही है। खून के रिश्ते हमें करीब तो ला सकते हैं, लेकिन उन्हें निभाने का काम भरोसा ही करता है। जैसे बिना मजबूत नींव के इमारत नहीं टिकती है, वैसे ही बिना भरोसे के रिश्ते का कोई भविष्य नहीं होता है।

मेहनत करने से संपन्नता आती है...

सुविचार...✍ मेहनत करने से संपन्नता आती है, और सब्र करने से बिगड़े काम बनते हैं। मीठी वाणी से आपका व्यक्तित्व निखरता है, और सम्मान देने से समाज में प्रतिष्ठा मिलती है।

खुद पर भरोसा ही वह पहली सीढ़ी है...

सुविचार...✍ खुद पर भरोसा ही वह पहली सीढ़ी है जो आपको सफलता के शिखर तक ले जाती है, क्योंकि मेहनत का फल और समस्या का हल, चाहे देर से ही मिले, लेकिन मिलता जरूर है।

चेहरा चमकाने के लिए क्रीम की नहीं...

सुविचार...✍ चेहरा चमकाने के लिए क्रीम की नहीं, बल्कि मुस्कुराहट की जरूरत होती है; क्योंकि क्रीम तो सिर्फ चेहरे को चमकाती है, पर एक मुस्कान पूरी रूह को रोशन कर देती है।

जैसे सूरज और चाँद एक-दूसरे से तुलना...

सुविचार...✍ जैसे सूरज और चाँद एक-दूसरे से तुलना नहीं करते, बल्कि अपने वक्त पर दुनिया को रोशन करते हैं, वैसे ही आपकी अपनी एक अलग पहचान और चमक है, बस सही समय का इंतज़ार करें, आपका समय भी आएगा।

जब हम अपनी खुशी का रिमोट कंट्रोल...

सुविचार...✍ जब हम अपनी खुशी का रिमोट कंट्रोल किसी और के हाथ में थमा देते हैं, तो हम उन्हें अपने दुखों का कारण बनने की अनुमति भी दे ही देते हैं।

पैसा जब तक आपकी जेब में है...

सुविचार...✍ पैसा जब तक आपकी जेब में है, तब तक ही यह आपके काम आता है। लेकिन जब वो दिमाग पर हावी हो जाता है, तो विवेक और रिश्तों को धुंधला कर देता है।

जब घर में बेवजह महाभारत चल रही हो...

सुविचार...✍ जब घर में बेवजह महाभारत चल रही हो, तो उसमें शामिल होकर आग में घी डालने के बजाय, उस व्यक्ति (शकुनी) को पहचानना जरूरी है, जो स्थिति को बिगाड़कर मतभेद पैदा कर रहा है।

बदला लेने के बजाय धैर्य रखना और सही...

सुविचार...✍ बदला लेने के बजाय धैर्य रखना और सही समय का इंतजार करना ही सबसे बड़ी बुद्धिमानी है। समय से बड़ा कोई न्यायाधीश नहीं होता है, क्योंकि जो जैसा बोता है, वैसा ही काटता है।

भगवान सिर्फ मंदिर, मस्जिद या पूजा...

सुविचार...✍ भगवान सिर्फ मंदिर, मस्जिद या पूजा-स्थल में नहीं, बल्कि हर जगह और हर क्षण मौजूद रहते हैं। वे वहाँ भी हैं जहाँ हम प्रार्थना करते हैं, और वहाँ भी हैं जहाँ हम गुनाह करते हैं।