Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2025

समय और साँसें धन-दौलत से कहीं ज्यादा...

सुविचार…✍ समय और साँसें धन-दौलत से कहीं ज्यादा कीमती हैं। आप धन से भौतिक सुख-सुविधाएँ तो खरीद सकते हैं, लेकिन एक बार बीता हुआ समय या निकल गई साँस आप कभी भी वापस नहीं खरीद सकते हैं।

जिस तरह एक मोती की चमक उसकी...

सुविचार...✍ जिस तरह एक मोती की चमक उसकी पवित्रता में  होती है और उस पर लगा जरा सा भी दाग उसकी सुंदरता  को कम कर देता है, ठीक उसी तरह किसी व्यक्ति का सम्मान भी बहुत  नाजुक होता है, अगर सम्मान पर कोई दाग लग जाए तो उसे मिटाया  नहीं जा सकता है।

मतलबी इंसान की हमदर्दी दुश्मन की...

सुविचार...✍ मतलबी इंसान की हमदर्दी दुश्मन की तलवार से भी ज्यादा खतरनाक होती है, क्योंकि दुश्मन की तलवार से होने वाले घाव दिखते हैं और उनसे बचा जा सकता है, जबकि मतलबी इंसान की हमदर्दी बनावटी होती है जो इंसान को अंदर से खोखला कर देती है।

इंसान का स्वभाव भी बड़ा अजीब होता है...

सुविचार...✍ इंसान का स्वभाव भी बड़ा अजीब होता है और अक्सर रिश्ते जरूरतों पर आधारित होते हैं। जब तक किसी रिश्ते से कोई फायदा मिलता रहता है लोग उसे निभाते हैं, लेकिन जैसे ही स्वार्थ खत्म होता है, चेहरे और व्यवहार दोनों बदल जाते हैं।

जब लोग आपको बार-बार गलत साबित...

सुविचार...✍ जब लोग आपको बार-बार गलत साबित करने की कोशिश करते हैं, तो वे वास्तव में आपकी ईमानदारी या सच बोलने की आदत से घबरा रहे होते हैं।

केवल पैर छूकर आशीर्वाद लेना आसान...

सुविचार...✍ केवल पैर छूकर आशीर्वाद लेना आसान है, लेकिन सच्चा आशीर्वाद तब मिलता है जब हमारे कर्म किसी के दिल को छू जाते हैं और उनकी दुआएं दिल से निकलती हैं।

जिस तरह आकाश की ओर फेंका गया पत्थर...

सुविचार...✍ जिस तरह आकाश की ओर फेंका गया पत्थर वापस आकर फेंकने वाले को चोट पहुँचाता है, उसी तरह मुख से निकले अपशब्द भी बोलने वाले को ही मानसिक और भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाते हैं।

खोया हुआ धन तो वापस कमाया जा...

सुविचार...✍ खोया हुआ धन तो वापस कमाया जा सकता है, लेकिन बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता है। समय की बर्बादी करना सबसे बड़ा नुकसान है, क्योंकि इसे दोबारा नहीं पाया जा सकता है।

आशा और विश्वास कभी गलत नहीं...

सुविचार…✍ आशा और विश्वास कभी गलत नहीं होते हैं, बल्कि ये इस बात पर निर्भर करता है कि हमने किससे आशा की उम्मीद की, और किस पर विश्वास किया।

अगर हमारी नीयत साफ हो तो...

सुविचार…✍ अगर हमारी नीयत साफ हो तो, ईश्वर हमेशा हमारा साथ देते हैं। न किसी की नजरों में झुकने देते हैं, और न किसी के सामने अपमानित होने देते हैं।

धोखा देने वाला व्यक्ति दूसरों को नहीं...

सुविचार…✍ धोखा देने वाला व्यक्ति दूसरों को नहीं, बल्कि अपनी ही आत्मा को चोट पहुँचाता है, क्योंकि वह दूसरों की नजरों में तो गिरता ही है, साथ ही अपनी नजरों में भी अपनी इज्जत खो देता है।

जीवन में ऐसे भी लोग होते हैं जो कभी...

सुविचार…✍ जीवन में ऐसे भी लोग होते हैं जो कभी हमारे अपने थे ही नहीं और न ही भविष्य में रहेंगे, और कभी-कभी इस कड़वे सच को समझने में हमें कई साल लग जाते हैं।

कुछ लोग अच्छे से अच्छे व्यक्ति में...

सुविचार…✍ कुछ लोग अच्छे से अच्छे व्यक्ति में भी केवल कमियाँ और दोष ही ढूँढ़ते हैं, भले ही उस व्यक्ति का चरित्र कितना भी अच्छा और प्रभावशाली क्यों न हो।

लंबा धागा और लंबी जुबान दोनों ही जीवन में...

सुविचार…✍ लंबा धागा और लंबी जुबान दोनों ही जीवन में समस्याएं पैदा करते हैं, इसलिए धागे को लपेटकर और जुबान को संभालकर रखना चाहिए, क्योंकि दोनों ही मामलों में नियंत्रण न होने पर समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

जब आपकी बुराइयां या गलतियां सबके सामने...

सुविचार…✍ जब आपकी बुराइयां या गलतियां सबके सामने होती हैं तो आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं होती है, क्योंकि जो लोग अपनी गलतियों को छुपाते हैं, वे मानसिक बोझ और तनाव से अधिक पीड़ित होते हैं।

हमारे जीवन में चीजें हमेशा वैसी नहीं होती...

सुविचार…✍ हमारे जीवन में चीजें हमेशा, वैसी नहीं होती जैसी हम चाहते हैं, क्योंकि... यह दुनिया सिर्फ एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि हम सबके लिए बनी है।

जीवन की हर ठोकर, दर्द और चोट...

सुविचार…✍ जीवन की हर ठोकर, दर्द और चोट, हमें कुछ न कुछ नया सिखाकर जाती है। पैर की चोट हमें संभलकर चलना सिखाती है, और मन की चोट हमें समझदारी से जीना।

जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ...

सुविचार…✍ जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ क्यों न आएँ, हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए, क्योंकि जब सभी रास्ते बंद लगने लगते हैं, तो भगवान हमेशा कोई नया रास्ता दिखा देते हैं।