Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

सफलता पाने के लिए सपने देखना...

सुविचार...✍ सफलता पाने के लिए सपने देखना जरूरी है, लेकिन सिर्फ सपने देखने से कुछ नहीं होता। सपने को हकीकत में बदलने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की जरूरत होती है।

सफलता सिर्फ सोचने से नहीं मिलती है...

सुविचार...✍ सफलता सिर्फ सोचने से नहीं मिलती है, बल्कि कड़ी मेहनत और लगन से मिलती है, ठीक वैसे ही जैसे सिर्फ सीढ़ियों को देखने से मंजिल नहीं मिलती, उन पर चढ़ना पड़ता है।

एक दीवार कई ईंटों से मिलकर बनती...

सुविचार...✍ एक दीवार कई ईंटों से मिलकर बनती है, और हर ईंट अपनी जगह जरूरी होती है, पर कोई एक ईंट पूरी दीवार का आधार नहीं होती है, लेकिन हर ईंट सोचती है कि पूरी दीवार उसी पर टिकी है।

हम जीवन में चाहे कितनी भी ऊंचाइयों...

सुविचार...✍ हम जीवन में चाहे कितनी भी ऊंचाइयों को छू लें, हमें कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। क्योंकि हर व्यक्ति की शुरुआत और अंत, जमीन से शुरू होकर जमीन पर ही खत्म होता है।

हमारा जीवन दो लोकों में बंटा...

सुविचार...✍ हमारा जीवन दो लोकों में बंटा हुआ है, एक वर्तमान लोक में और दूसरा परलोक में। जब तक हम सांस ले रहे हैं, हम इस लोक में हैं, लेकिन जैसे ही यह सांस रुकती है, हम परलोक में चले जाते हैं।

परवरिश और संस्कार वास्तव में शिक्षा से...

सुविचार...✍ परवरिश और संस्कार वास्तव में शिक्षा से ज्यादा महत्व रखते हैं, क्योंकि शिक्षा जहाँ ज्ञान देती है वहीं संस्कार एक बेहतर इंसान बनाते हैं।

जीवन में संतुलन बनाए रखने के...

सुविचार...✍ जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए लगातार आगे बढ़ना बहुत जरूरी है, ठीक उसी तरह जैसे साइकिल को सीधा रखने के लिए पैडल मारते रहना पड़ता है।

जो व्यक्ति अपने माता-पिता को सम्मान...

सुविचार...✍ जो व्यक्ति अपने माता-पिता को सम्मान और महत्व देता है, उसे जीवन में कभी दुर्भाग्य का सामना नहीं करना पड़ता है, क्योंकि अपने अच्छे कर्मों और बड़ों के आशीर्वाद से, वह हमेशा समृद्धि और सौभाग्य प्राप्त करता है।

हमारे जीवन का उद्देश्य केवल बाहरी...

सुविचार...✍ हमारे जीवन का उद्देश्य केवल बाहरी सुंदरता या दिखावा नहीं होना चाहिए, बल्कि आंतरिक सुंदरता, दयालुता और एक बेहतर इंसान बनने पर केंद्रित होना चाहिए।

सफलता उसे ही मिलती है जो...

सुविचार...✍ सफलता उसे ही मिलती है जो अपने अंदर कमियां ढूंढता है। दूसरों पर निर्भर रहने वाले लोग अक्सर सफलता से वंचित रह जाते हैं।

लोग अक्सर तब तक ही वफादार होते...

सुविचार...✍ लोग अक्सर तब तक ही वफादार होते हैं जब तक उनकी जरूर पूरी नहीं होती है। एक बार जब उनकी ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं, तो उनकी वफादारी बदल जाती है।

जब लोग जानबूझकर दूसरों को चोट...

सुविचार...✍ जब लोग जानबूझकर दूसरों को चोट पहुँचाते हैं और फिर मासूम बनने का नाटक करते हैं, तो उस समय शांति बनाए रखना और धैर्य रखना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि समय के साथ-साथ हर व्यक्ति का असली चेहरा या सच्चाई सामने आ जाती है।

किसी व्यक्ति के कर्मों का परिणाम...

सुविचार...✍ किसी व्यक्ति के कर्मों का परिणाम हमेशा कुछ न कुछ होता है, चाहे वे अच्छे हों या बुरे। अंतर बस इतना है कि अच्छे कर्मों का फल मिलता है जबकि बुरे कर्मों की कीमत चुकानी पड़ती है।

अगर जीवन में दर्द न होता...

सुविचार...✍ अगर जीवन में दर्द न होता, तो हम खुशी को भी महत्व नहीं दे पाते। ठीक उसी तरह, अगर सब कुछ सिर्फ चाहने भर से मिल जाता, तो हमें किसी भी चीज के लिए प्रयास करने या भगवान पर विश्वास करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

सफलता मिलने पर व्यक्ति को अहंकार...

सुविचार...✍ सफलता मिलने पर व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय का पहिया उसे झुकना सिखा ही देता है। इसलिए... अच्छा समय होने पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय कभी भी बदल सकता है।